Posts

Showing posts with the label whatsapp letest update

WhatsApp पर अब वीडियो कॉल के दौरान किसी और शख्स से करें चैट

व्हाट्सऐप ने अपने यूज़र के लिए दो नए फीचर पेश किए हैं। हम बात कर रहे हैं पिक्चर इन पिक्चर और टेक्स्ट को स्टेटस बनाने की। नए फीचर एंड्रॉयड के साथ आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए ज़ारी किए गए हैं। इन फीचर को देखकर यही कह सकते हैं कि फेसबुक की स्वामित्व वाली यह कंपनी अपने यूज़र के लिए प्लेटफॉर्म को रोचक बनाए रखने के लिए हर रोज कुछ नया कर रही है। हम आपको पहले पिक्चर इन पिक्चर फीचर के बारे में बताते हैं। अब यूज़र वीडियो कॉलिंग के विंडो का साइज़ तय कर सकते हैं और उसे स्क्रीन पर कहीं भी ले जा सकते हैं। हो सकता है कि यूज़र को वीडियो कॉलिंग के दौरान किसी और शख्स को टेक्स्ट मैसेज भेजने का मन करे या फुर कुछ और करने का, ऐसे में यह फीचर बेहद ही कारगर साबित होगा। कंपनी ने एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर इस फीचर की टेस्टिंग जुलाई महीने में शुरू की थी। पिछले कुछ महीनों में कई मैसेजिंग ऐप ने पिक्चर इन पिक्चर जैसे फीचर रिलीज किए हैं, ताकि यूज़र अपने समय का भरपूर इस्तेमाल कर सकें। ऐप्पल के लेटेस्ट आईफोन भी इस फीचर को सपोर्ट करते हैं। Like Us on Facebook -  For Get Updates Technology    https://www.fac...