3 नये Android एप जो आपको September 2017 मे जरूर देखने चाहिये
1 : Dialy Fuel Price in India
दोस्तों हमारा पहला एप्लीकेशन ही आपके लिए बहुत ज्यादा उपयोगी है ,जैसा की आप सभी जानते हैं कि हमारे देश में भी अन्य देशों की तरह अब प्रतिदिन डीजल तथा पेट्रोल के दाम तय होते हैं अगर आपके प्रदेश में भी इसी तरह के नियम लागू किए गए हैं तो यह एप्लीकेशन आपके लिए ही है क्योंकि इस एप्लीकेशन पर आप प्रतिदिन अपने प्रदेश के डीजल तथा पेट्रोल के दाम देख सकते हैं
2: Spy Chat
दोस्तों आज कल हम WhatsApp और Facebook जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का बहुत ज्यादा प्रयोग करते हैं , और जब कभी-कभी हम लोग बहुत ज्यादा बिजी होते हैं तो ऐसे में हम किसी का मैसेज देख लेने के बावजूद भी रिप्लाई नहीं दे पाते हैं ऐसे में हमारे सामने वाला व्यक्ति हमसे कह सकता है कि आपने हमारे मैसेज देखने के बाद भी इसका जवाब क्यों नहीं दिया | इसीलिए दोस्तों आज का यह हमारा एप्लीकेशन आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है इस एप्लीकेशन की मदद से आप बहुत ही आसानी से किसी के मैसेज को पढ़ सकते हैं और आपके सामने वाले व्यक्ति को पता नहीं लगेगा | इस एप्लीकेशन की मदद से आप लगभग सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मैसेज पढ़ सकते हैं सामने वाले व्यक्ति को बताए बिना | इस एप्लीकेशन का आप जरूर प्रयोग करें अगर आपके साथ भी यही समस्या होती है
3: Edit Webpage
दोस्तों क्या कभी आपके किसी दोस्त ने आपको कोई ऐसा फोटो भेजा है जिसमें किसी शॉपिंग वेबसाइट का स्क्रीनशॉट हो और उसमें iPhone के प्राइस बहुत कम दिखाई दे रहे हो ? दोस्तो इस तरह के फोटो देखकर आप चौंक जाते हैं कि कोई भी इतनी महंगी वस्तु इतने सस्ते में कैसे मिल सकती है | दोस्तों यह दरअसल इसी एप्लीकेशन का कमाल है जिसकी मदद से आप किसी भी वेबसाइट को Edit कर सकते हैं और उस का स्क्रीनशॉट लेकर अपने दोस्तों के साथ मजाक कर सकते हैं |
Comments
Post a Comment